back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आयुष्मान कार्ड धारकों को अस्पतालों में मिलें पूरी सुविधाएं :सांसद

मंदसौर, 17 मई (हि.स.)। सांसद सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को अस्पताल में भर्ती होने के समय शत प्रतिशत लाभ मिले। मंदसौर जिले में 5 लाख से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं। मंदसौर जिला प्रदेश में 8 वें स्थान पर है। शेष बचे हुए पात्र हितग्राही कॉमन सर्विस सेंटर या ग्राम पंचायत में अपना कार्ड बनवा सकते हैं। शासकीय अस्पतालों में जिला चिकित्सालय मंदसौर, सिविल हॉस्पिटल गरोठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकृत है। इनमें भर्ती मरीजों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जा रहा है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने निर्देश दिए कि आज शाम तक सिविल हॉस्पिटल भानपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधड़का, नगरी, सीतामऊ, सुवासरा, मल्हारगढ़ एवं नारायणगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भर्ती होने वाले मरीजों को लाभ मिलना प्रारंभ हो जाए। हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

मराठा आरक्षण विवाद: संजय राउत ने मंत्री छगन भुजबल पर साधा निशाना, कहा- इतनी चिंता है तो इस्तीफा दे दो…

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते दिल मुंबई के आजाद मैदान पर मराठा समुदाय ने...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...