back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धर्मशाला से बाहरी राज्यों के लिए पहली जुलाई से 20 रूटों पर दौड़ेंगी एचआरटीसी की बसें

धर्मशाला, 28 जून (हि.स.)। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना बंदिशें के बाद किए गए अनलाॅक के चलते अब पहली जुलाई से सरकारी बसों को राज्य से बाहर भेजा जाएगा। इसी कड़ी में एचआरटीसी ने कांगड़ा जिला के धर्मशाला डिपो से बाहरी राज्यों के लिए 20 रूटों पर सरकारी बसों को भेजने की तैयारी की गई है। धर्मशाला डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि 20 बस रूटों की लिस्ट बनाकर तैयार हो गई है। वहीं 20 लंबे रूटों में आठ बसों की ऑनलाइन बुकिंग सोमवार से शुरु हो गई है। बुकिंग शुरु होते ही कुछेक यात्रियों में अपनी सीटें बुक भी करवा ली हैं। इन 20 रूटों में तीन वोल्वो, एक डीलक्स और 16 ऑर्डिनरी बसें शामिल हैं, जो दिल्ली, चंडीगढ़, होशियारपुर, जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, देरहादून व हरिद्वार के लिए चलेंगी। आरएम धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि सभी 20 बसों को 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आमदनी और यात्रियों की मांग को देखते हुए धीरे धीरे अन्य रूटों को भी बहाल कर दिया जाएगा, ताकि किसी भी व्यक्ति को कहीं आने जाने में परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने बताया कि ऑलनाइन बुकिंग भी इस हिसाब से की जा रही है कि जिसमें केवल 50 फीसदी यात्री ही अपनी बुकिंग करवा सकेंगे। आरएम ने बताया कि सोमवार को केसीसी बैंक के चेयरमैन डॉ राजीव भारद्वाज ने एचआरचटीसी विभाग धर्मशाला को दो ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन और सैनिटाइजर भी भेंट किए हैं। जिसमें से एक मशीन को बस अड्डा धर्मशाला और दूसरी मशीन को कार्यालय में लगाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵