back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शंघाई में लगे लॉकडाउन से कच्चा तेल लुढ़का

बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। चीन के शंघाई में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये लगाये गये नौ दिन के लॉकडाउन से सोमवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम लुढ़क गये। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये शंघाई में सोमवार से नौ दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। विश्लेषकों का मानना है कि चीन कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक है। लॉकडाउन से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की मांग घटने की संभावना बढ़ गयी है, जिससे ब्रेंट क्रूड के दाम तीन डॉलर प्रति बैरल से भी अधिक फिसल गये। इसके कारण चीन का शेयर बाजार शंघाई कंपोजिट भी गिरावट के साथ खुला। हालांकि, बाद में उसमें तेजी दर्ज की गयी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 3.39 डॉलर की गिरावट के साथ 117.26 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 3.41 डॉलर की गिरावट के साथ 110.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। चीन अब तक पूरे शहर में लॉकडाउन लगाने से बच रहा था ताकि अर्थव्यवस्था में अधिक उथलपुथल न हो लेकिन पिछले एक माह से चीन में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन ने दो चरणों में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। पहला लॉकडाउन 28 मार्च को सुबह पांच बजे से एक अप्रैल को सुबह पांच बजे तक लगेगा। दूसरा लॉकडाउन एक अप्रैल को सुबह तीन बजे से पांच अप्रैल को सुबह तीन बजे तक लगा रहेगा। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵