back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परमार्थ गंगा तट पर संतों और निराश्रितों के भोजन की व्यवस्था

ऋषिकेश,16 मई (हि.स.)। विश्व परिवार दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन आश्रम द्वारा परमार्थ गंगा तट पर संतों, भिक्षुओं, जरूरतमंदों और निराश्रितों के लिए शुरू की भोजन की व्यवस्था लगातार चल रही है। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बसभी को भोजन परोसा। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने कहा कि कोरोनाकाल से पहले संत, भिक्षु, जरूरतमंद और निराश्रित लोग भोजन के लिये आश्रमों पर आश्रित रहते थे ,परन्तु इस समय सब बंद होने के कारण उनके सामने भोजन की सबसे बड़ी समस्या है ऐसे में परमार्थ निकेतन आश्रम ने परमार्थ गंगा तट पर भोजन की व्यवस्था की है। वास्तव में इस समय यही सच्ची सेवा है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में यहां पर रहने वाले सभी निराश्रितों, साधु-संतों एवं भिक्षुओं को भोजन कराया जायेगा। यहां पर प्रतिदिन सभी के लिये भोजन की व्यवस्था की गयी है। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵