back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेवल डॉकयार्ड विजाग ने आंध्र प्रदेश में दो ऑक्सीजन संयंत्रों की मरम्मत की

विशाखापट्नम,16 मई (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम के नेवल डॉकयार्ड विशेषज्ञों ने रविवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और श्रीकालहस्ती में दो प्रमुख ऑक्सीजन संयंत्रों की मरम्मत में एक बड़ी सफलता हासिल की है। अधिकारियों ने कहा कि इस विकास से राज्य में चिकित्सा ऑक्सीजन की कमी के कारण चल रहे संकट के दौरान ऑक्सीजन की आपूर्ति को एक बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। नेवल डॉकयार्ड की टीमों ने कम्प्रेसर को ओवरहाल करके ऑक्सीजन संयंत्रों की सफलतापूर्वक मरम्मत किया और नेवल डॉकयार्ड के भीतर निर्मित कुछ एडेप्टर और एक्सेसरीज को बदल दिया। दोनों संयंत्रों पर आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की इंजीनियरिंग टीमों के साथ नौसेना डॉकयार्ड की एक विशेषज्ञ टीम ने लगभग सात दिनों तक काम किया और जिला प्रशासन के सहयोग से इस कार्य को पूरा किया। नेल्लोर में कृष्णा तेजा ऑक्सीजन प्लांट एक बड़ा क्रायोजेनिक प्लांट है जो एक दिन में 400 जंबो टाइप सिलेंडर चार्ज करने में सक्षम है और छह साल से निष्क्रिय पड़ा था। श्रीकालहस्ती का संयंत्र वीपीएसए प्रौद्योगिकी पर आधारित एक बड़ा संयंत्र है और 16,000 लीटर प्रति मिनट उत्पादन करने में सक्षम है। राज्य सरकार पहले ही पूर्वी नौसेना कमान से ऑक्सीजन आपूर्ति श्रृंखला की निगरानी करने और अस्पतालों को इसकी पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मदद मांग चुकी है। सरकार ने 8 मई को घोषणा की कि पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) पूरे आंध्र प्रदेश के सभी सरकारी और शिक्षण अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्रों का संचालन और रखरखाव करेगी। ईएनसी ने ऑक्सीजन संयंत्रों में रिसाव को ठीक करने, संयंत्रों की स्थिति की निगरानी करने और वहां बरती जाने वाली सावधानियों को चाक चौबंद करने की जिम्मेदारी ली। प्रत्येक टीम को तीन से चार जिलों का प्रभारी बनाकर चार विशेष टीमें बनाई गईं है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵