back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चुनावी रंजिश के चलते आटा चक्की मालिक की हत्या

हरदोई, 27 जून(हि.स.)। हरपालपुर कोतवाली के बम्हरौली गांव में रविवार को चुनावी रंजिश में आटा चक्की मालिक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान समेत छह लोगों को हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया है। बम्हरौली गांव निवासी बालेश मिश्रा शनिवार की देर रात सड़क के किनारे अपना आटा चक्की बंद कर पैदल घर जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संदीप उर्फ दीपू मिश्रा ने अपने पारिवारिक सुरेश चंद्र उर्फ बड़े भैया, अवधेश, आशुतोष, आलोक, विनीत के साथ मिलकर लाठी-डंडों से बालेश मिश्रा पर हमला कर दिया। उन लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई कौशलेंद्र मिश्रा ने सभी लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बालेश ने पंचायत चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार श्याम जी मिश्रा का समर्थक किया था। इसी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अम्बरीष/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵