back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मध्य प्रदेशः महाकालेश्वर मंदिर के समीप खुदाई में निकला परमारकालीन शिव मंदिर

गर्भगृह और तीन तरफ से प्रवेश द्वार भी मिले ललित ज्वेल/राजू उज्जैन, 27 जून (हि.स.)। महाकालेश्वर मंदिर के विकास कार्यों के तहत चल रही खुदाई के बीच मंदिर के समीप से एक शिव मंदिर निकला है। इस मंदिर में गर्भगृह अलग से है और प्रवेश द्वार तीन तरफ से है। मंदिर के पिलर पर अप्सराओं की प्रतिमाएं हैं, वहीं नंदी की खण्डित प्रतिमा भी बाहर निकलकर आई है। राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा इस खुदाई कार्य की मॉनिटरिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि जांच के लिए भोपाल से सोमवार को टीम आ सकती है। वहीं जो ढांचा मिला है, उसे देखकर पता चलता है कि वह परमारकालीन है। परमार काल में यह मंदिर या तो आततायियों के हाथों टूटा होगा या फिर किसी कारण से इस मंदिर की उपादेयता को लेकर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हो सकते हैं। अभी दो हिस्सों में जो ढांचा दिखाई दे रहा है,उसकी करीब सात दिनों में खुदाई के बाद पूरी स्थिति साफ होगी। पुरातत्वविद् शुभम केवलिया के अनुसार राज्य पुरातत्व विभाग की देखरेख में यह काम चल रहा है। अत: वे ही इस पर प्रकाश डालेंगे। यह सही है कि परमारकालीन मंदिर निकला है और खुदाई के बाद ही स्पष्ट होगा कि अंदर की स्थिति क्या है? हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵