back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट की तैयारी में जुटा जैक

रांची, 27 जून (हि. स.)। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम को जारी करने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जैक ने इसे लेकर कई अहम निर्देश भी जारी किए हैं। इसके तहत विद्यालय एवं महाविद्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के स्तर पर अलग-अलग दिशा निर्देशों का क्रियान्वयन करने के लिए कहा गया है। जैक ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा फल को लेकर संबंधित छात्र छात्राओं को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक, आंतरिक मूल्यांकन का अंक विषयवार आवंटित किया जाएगा। निर्धारित नीति एवं प्रक्रियाओं के अनुसार छात्र छात्राओं को विषयवार सैद्धांतिक परीक्षा के लिए अंक परिषद द्वारा कक्षा नवमी एवं कक्षा 11वीं के परीक्षा के आधार पर आवंटित किया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा एवं आंतरिक मूल्यांकन के लिए अंक विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर आवंटित किए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...