back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : महापौर ने सफाई कार्यों का क‍िया न‍िरीक्षण, जलभराव रोकने अध‍िकार‍ियों को द‍िया न‍िर्देश

रायपुर, 16 मई (हि.स.)। महापौर एजाज ढेबर ने रविवार को सफाई अभियान का निरीक्षण किया और कॉलोनियों में जलभराव रोकने निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में आने वाले मोवा के जब्बार नाला की पोकलेन मशीन से करवाई जा रही नाला सफाई का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद विश्वनंदिनी पाण्डेय और प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी डी. श्रीवास की उपस्थित थे। महापौर ने नाला सफाई अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। नाला से गन्दगी,मलबा निकालकर गन्दे पानी की निकासी की व्यवस्था मानसून की पहली बारिश होने के पूर्व कराने के निर्देश दिए। महापौर ढेबर ने निगम अधिकारियों व जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष क्षेत्र के आदर्श नगर मोवा, एलआईसी कॉलोनी, अमन नगर में मानसून की बारिश से जलभराव की स्थिति निर्मित ना होने पाए। बारिश होंने के पहले ही नालों की सफाई कार्य पूर्ण होना जाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...