back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पर्यावरण मंत्री डंग ने गायत्री परिवार के साथ पौधा-रोपण में की सहभागिता

पर्यावरण संरक्षण को जीवन-शैली का हिस्सा बनाने की अपील भोपाल, 27 जून (हि.स.)। प्रदेश के पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने रविवार को मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील के गाँव कोल्वा में गायत्री परिवार द्वारा लगाए जा रहे 21 सौ पौधो के रोपण कार्यक्रम में भागीदारी की। उन्होंने लायंस क्लब के सहयोग से गायत्री परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे इस कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एक आंदोलन का स्वरूप लेता जा रहा है। मुंदडी से नाहरगढ़ रोड पर स्थित ग्राम कोल्वा के पहाड़ी पर यह 21 सौ पौधे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में अमूल्य योगदान देंगे। मेरा निवेदन है कि पर्यावरण को जीवन-शैली का एक मूल आधार मानकर इसका संरक्षण करें। मंत्री डंग ने कहा कि आज जिला, प्रदेश और समग्र देश को पर्यावरण और जल-संरक्षण के महत्व को समझना बहुत आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार कई महत्वपूर्ण योजनाएँ चलाकर सरकार पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों से पर्यावरण के विषय में किसी भी प्रकार के सुझाव एवं सहयोग का स्वागत है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली कैबिनेट का बड़ा ऐलान- प्रदूषण पर दिखेगी सख्ती, 800 फैक्ट्रियां बंद और DTC बसों को बढ़ावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली कैबिनेट की अहम बैठक में कई बड़े...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵