back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डॉ.डीके झा व डॉ. दयानंद पासवान के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने शोक प्रकट किया

दरभंगा, 16 मई (हि.स.)। भौतिकी शास्त्र के क्षेत्र में देश-विदेश में ख्यातिलब्ध विद्वान सह भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धीरेंद्र कुमार झा एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर्गत मनोविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दयानंद पासवान के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने रविवार को शोक संवेदना व्यक्त किया। संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने इनके निधन को मिथिला के शैक्षणिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते कहा कि अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के लिए हमेशा जीवंत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि लंदन से पीएचडी की उपाधि हासिल करने वाले डाॅ डी के झा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी भौतिकी विभाग के संस्थापक अध्यक्ष थे। अपने कार्यकाल में इस विभाग को विकास की गति देने के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। वहीं विश्वविद्यालय के विकास का मसौदा तैयार करने में डॉ दयानंद पासवान की भूमिका हमेशा यादगार बनी रहेगी। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता बी एन कपड़ी एवं वरिष्ठ पत्रकार कामेश्वर कुंवर के निधन पर भी गहरा दु:ख जताया। मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमला कांत झा ने कहा कि डॉ डीके झा के निधन से एक शिक्षाविद एवं राजनीतिज्ञ हमसे छीन गया। साहित्यकार मणिकांत झा ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत पर चलने वाले डॉ डीके झा एवं डाॅ दयानंद पासवान के निधन से मिथिला के शिक्षा जगत को भारी हानि हुई है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव दिखती है। प्रो जीवकांत मिश्र ने कहा कि इन दोनों शिक्षाविदों के निधन से मिथिला ने सरल, सहज एवं मृदुभाषी स्वभाव का विद्वान खो दिया। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵