भिलाई नगर 16 मई(हि. स.)। भिलाई 3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित एलइडी लाइट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगी भीषण आग को अग्निशमन दल द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया गया। इस आगजनी की घटना में करीब ढाई करोड़ के समान जल कर खाक होने की संभावना व्यक्त की गई है । अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग सुबह 11:30 बजे फायर कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार थाना भिलाई 3 इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज में एलईडी लाइट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगी आग की सूचना पर तत्काल अग्निशमन दल को रवाना किया गया। वहां पहुंचकर कड़ी मशक्कत से दरवाजा तोड़कर अग्निशमन कर्मी फैक्ट्री के अंदर घुसकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। इस आगजनी की घटना में करीबन 2.5 करोड़ का सामान जलकर राख हो गया। बाकी सामान को अग्निशमन कर्मियों ने सुरक्षित किया एवं आग को आसपास के फैक्ट्रियों में जाने से रोका अग्निशमन कर्मी एफ प्रवीण बारा,नागेश मारकंडे, पराग भोसले नगर सैनिक हीरामन का सराहनीय योगदान रहा। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे





