जोशीमठ, 26 जून (हि.स.)। आईटीबीपी के श्वान दस्ते की अहम सदस्य चोको को शनिवर को सेवानिवृत्त होने पर पर शानदार विदाई दी गई। चोको 11 साल तक आईटीबीपी की प्रथम वाहिनी की सदस्य रही। अब चोको अपना शेष जीवन पंचकूला स्थित आईटीबीपी के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फाॅर डाॅग्स में व्यतीत करेगी। आईटीबीपी के डाॅग स्क्वाॅड दल विभिन्न काम्बैट व रेस्क्यू आपरेशन मे सुरक्षाबलों का साथ देते हुए कई तरह के जानमाल के नुकसान से बचाते है। इनकी स्वामिभक्ति और सेवाभाव के चलते ही इन्हें सेवा के उपरान्त पूरे सम्मान के साथ विदा किया जाता है। चोको को परेड ग्राउंड मे ग्रीन कारपेट बिछाकर फूल मालाओं से लाद कर विदा किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश कपरूवाण




