back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना की लड़ाई में समाजसेवी कैप्टन संजय और उनकी पत्नी ने निभाया अपना दायित्व

धर्मशाला, 15 मई (हि.स.)। कोरोना काल में इस बिमारी से चल रही लड़ाई में सरकार व प्रशासन को स्वयंसेवियों का भी सहयोग मिल रहा है। कोरोना की लड़ाई में कोई वित्तीय सहयोग कर रहा है तो कोई जरूरी सामान देकर अपना दायित्व निभा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल के स्वाणा के समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक कैप्टन संजय पराशर और उनकी धर्मपत्नी सोनिका पराशर ने को जिला प्रशासन को कोविड-19 से निपटने के लिए 83 लाख रूपये के करीब की दवाइयां, पीपीई किट्स तथा ऑक्सीमीटर भेंट किए। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से एडीएम रोहित ठाकुर ने कैप्टन संजय पराशर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपना भरपूर सहयोग जिला प्रशासन को दे रही है तथा सरकार की तरफ से भी कोविड संक्रमितों के उपचार तथा उचित देखभाल के लिए सार्थक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन, सरकार के साथ साथ आम जनमानस का सहयोग भी जरूरी है। इस अवसर पर स्वयंसेवक संघ के विभाग सह विभाग संघचालक भूषण रैणा ने कहा कि कोविड-19 की इस महामारी से निपटने के लिए स्वयं सेवक अलग अलग प्रकल्पों के तहत अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित कर रहे हैं तथा स्वयं सेवकों को अपने सामथ्र्य अनुसार मदद का हमेश आग्रह रहता है। वहीं समाजसेवी एवं स्वयंसेवक कैप्टन संजय पराशर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आग्रह पर जिला प्रशासन को पहले चरण में 2925 पीपीई किट्स, 800 पल्स ऑक्सीमीटर, 50 हजार विटामिन सी की गोलियां, 25 हजार जिंक, 25 हजार इवरमेक्टाइन की गोलियां, 25 हजार डोक्सीसाइकलिन के कैप्सूल भेंट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से डिमांड मिलने पर और भी मदद जारी रखी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵