back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दीवार में गड्ढा करके दो करोड़ में लगाई चोरों ने सेंध

नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। रोहिणी जिले के साउथ रोहिणी इलाके में अज्ञात चोरों ने एक सुनार की दुकान में सेंध लगा दी। चोर दुकान में रखे सोने चांदी के गहने आदि लेकर फरार ही गए। चोर करीब ढाई करोड़ रुपये के गहने और करीब डेढ़ लाख की नकदी पर हाथ साफ किया है।। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपितों को पकड़ने को कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजकुमार कपूर परिवार के साथ सेक्टर-2 रोहिणी अवंतिका में रहता है। राजकुमार ने बताया कि सेक्टर-3 रोहिणी स्थित सीएससी मार्किट में उनकी सुनार की दुकान है। जिसमे उसका छोटा भाई सुरेंदर भी साथ दिया करता है। 20 अप्रैल से लॉकडाउन की वजह से दुकान बंद थी। 3 मई को उनका बेटा पारस कपूर ने दुकान जाकर बैंक की चेक बुक निकाली थी। बीते शुक्रवार को बेटा गर्वित कपूर दुकान में शादी का सामान लेने गया था। अंदर जाकर देखा,सारा सामान बिखरा हुआ था। मामले की जानकारी परिवार और पुलिस को दी। उन्होंने दुकान पहुंचकर देखा। सारा सामान बिखरा हुआ था। तिजोरी के दो पार्ट्स तोड़ रखे थे। तीसरा पार्ट्स नीचे वाला बंद था। तिजोरी में रखा सोने चांदी के गहने,मूर्ति,बर्तन सिक्के और डेढ़ लाख रुपये चोरी थे। जिनकी कीमत करीब दो से ढाई करोड़ रुपये थी। पहली मंजिल पर जाकर देखा। दुकान से सटी पंजाबी चाप कार्नर की दीवार में बड़ा सा होल कर रखा था। ऊपर और नीचे के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज डैमेज कर रखे थे। सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि बीते नौ और 10 मई की रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों को पता था कि लॉक डाउन की वजह से सबने दुकान बंद कर रखी है। इसी का फायदा बदमाशों ने योजना बनाकर उठाया है। बदमाश आसपास के इलाके के हो सकते हैं, जिनको दुकान के बारे में पृरी जानकारी रही होगी। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵