back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भदोही : भाजपा प्रत्याशी अमित सिंह और निर्दल अनिरुद्ध ने भरा नामांकन

भाजपा विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी के भाई और भतीजे ने निर्दल उम्मीदवार के रुप में किया नामांकन भदोही, 26 जून (हि.स)। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में शनिवार को नामांकन दाखिल किए गए। भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार और दो निर्दलीयों ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन लोगों ने नामांकन किया गया। भदोही में जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर सियासत गर्म है। यहां भाजपा दो खेमों में बंट गई है। भदोही में चुनाव भाजपा बनाम भाजपा हो गया है। इस वजह से यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है। शनिवार को दाखिल नामांकन के दौरान पार्टी दो खेमों में साफ विभाजित नजर दिखी। भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य अमित कुमार सिंह उर्फ प्रिंस को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि पार्टी के विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी निर्दल उम्मीदवार के रूप में मैदान में कूद पड़े हैं। जिसकी वजह से भदोही में यह लड़ाई भाजपा बनाम भाजपा हो गई है। विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी और भतीजे चंद्रभूषण ने चार-चार सेटों में अपना ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा उम्मीदवार अमित सिंह ने दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। भदोही भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी के भाई और भतीजे ने चार-चार सेटों में नामांकन दाखिल कर यह साफ कर दिया है। नामांकन के दौरान भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी के साथ काफी संख्या में भाजपा के दिग्गज नेता दिखाई दिए। इस जंग में बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार श्याम कुमारी मौर्य को घोषित किया है। लेकिन भाजपा बनाम भाजपा होने से यहां का चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो चला है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रभुनाथ/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का बयान, NDA नेताओं पर बरसे, बोले- ‘मुझे यदुमुल्ला बने रहने में कोई दिक्कत नहीं’

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । छपरा विधानसभा सीट पर सियासी संग्राम तेज़ हो गया है। राजद उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर...
spot_img

Latest Stories

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...