back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विवाह समारोह में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, बुजुर्ग की मौत

शाहजहांपुर 15 मई (हि.स)। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के वीघापुर सिठौली गांव में बीती रात विवाह समारोह में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने शनिवार को बताया कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव वीघापुर सिठौली में बीती रात्रि एक विवाह में गांव के सियाराम व पूरन लाल के बीच विवाद हो गया और जमकर लाठी डंडे चले। घटना में सियाराम (65) उनके भतीजे संतराम (50) व नन्दराम (40) गम्भीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सियाराम की मृत्यु हो गई। मृतक के बेटे विजय ने बताया कि पूरनलाल ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। उनके पिता व अन्य परिजनों ने पूरनलाल की मदद न कर दूसरे उम्मीदवार की मदद की और पूरनलाल चुनाव हार गया। विजय ने बताया कि बीती रात गांव के ही मनके की बेटी की बारात आई थी। उनके पिता सियाराम व परिवार के अन्य लोग भी शादी समारोह में गए थे। जहां न्योता देने के दौरान पूरनलाल से कहासुनी हो गई। पूरनलाल ने उनके पिता के सर पर लाठी से हमला कर दिया। इस दौरान पूरनलाल, प्रेम, दिनेश, अमित आदि ने अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अमित/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

सेलिना जेटली ने शादी के 15 साल बाद मांगा तलाक, पति पीटर पर मारपीट और गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने शादी के लगभग 15 साल बाद अपने ऑस्ट्रियाई पति पीटर हाग के...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵