back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बालोद : शादी समारोह के दौरान घर की सीढ़ी भराभरा कर ग‍िरी, एक की मौत, सात घायल

बालोद/रायुपर, 26 जून (हि.स.)। बालोद जिले के घिना गांव में शुक्रवार रात सिंहा परिवार के यहां शादी समारोह के दौरान घर की सीढ़ी भरभरा कर ढह गई और उसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई। दुल्हन समेत 7 लोग घायल हैं, जिनका हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल है। बताया जा रहा है कि यह घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिछले दो साल पहले ही बना था। जिसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठने शुरु हो गए हैं। घटिया निर्माण कार्य होने की वजह से घर की सीढ़ियां भरभरा कर ढह जाने से मालती सिंहा (60 वर्ष) की मौत हो गई और दुल्हन सहित सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं। घायलों में से छह की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें मेडिकल कालेज राजनांदगांव रिफर कर दिया गया है। और बाकी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुंदा में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के घिना गांव में दुल्हन के घर शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। लोग मनोरंजन के लिए नांच गाना कर रहे थे। साथ ही दुल्हन की हल्दी रस्म का कार्यक्रम भी चल रहा था। इसी दौरान दुल्हन के घर में बनी सीढ़ियां अचानक ढह गई। आपको बता दें कि घर का आधा हिस्सा सीढ़ियों से ढका हुआ था, जिसके चलते दुल्हन सहित सात लोग नीचे दब गए। शादी समारोह मातम में उस वक्त तब्दील हो गया। आनन-फानन में गांव के दर्जनों लोग शादी घर में इकट्ठा हुए और सीढ़ी के नीचे दबे लोगों को बांस बल्ली के सहारे बाहर निकाला गया। फिर सभी को अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहाँ महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह दुल्हन की बड़ी मां थी। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...