back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रक्तदाताओं और प्लाज्मा दान करने वालों की सूची बनायें कार्यकर्ता: किसलय तिवारी

15/05/2021 खूंटी, 15 मई (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की वर्चुअल बैठक शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी प्रदेश पधाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, सभी छह जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, व सभी जिला प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में युवा मोर्चा की झारखंड प्रदेश इकाई के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गयी। साथ ही कोरोना महामारी में संगठन द्वारा किए गए सेवा कार्यों की चर्चा की गयी। इस मौक़े पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की इस वैश्विक महामारी से झारखंड बुरी तरह जूझ रहा है। युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता जनता की सेवा के प्रति समर्पित हैं। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि सभी लोग जो कोरोना से जंग जीत कर वापस आये हैं, उनकी सूची तैयार कर आम लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील करें, ताकि भविष्य में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की प्राण रक्षा हम सब कर सकें। साथ ही हर जिले के कार्यकर्ताओं के ब्लड डोनर की सूची भी तैयार करने का आग्रह किया गया, ताकि समाज को रक्त की आवश्यकता पड़े, तो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर पल समाज के साथ खड़ा हो सकें। बैठक में रांची महानगर, रांची ग्रामीण, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी के जिलाध्यक्षों ने अपने जिले में चल रहे सेवा कार्यों काे भी साझा किया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की अनियमितता और सरकार की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की गयी। बैठक में कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री मनीष दूबे, उपाध्यक्ष निशांत कुमार, सूर्या प्रभात, सत्यदेव मुंडा, मंत्री अजातशत्रु, पूजा सिंह, जिलाध्यक्ष. रोमित नारायण सिंह, विवेकानंद जायसवाल, अजय सिंह, मनीष शिखर, रवींद्र सिन्हा, भाजयुमो खूंटी जिलाध्यक्ष राजेश महतो, अमिताभ धीरज, संजय महतो, सजल, संदीप, किशोर, दीपक तिग्गा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी शशांक राज ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵