back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीकानेर में प्रभारी मंत्री डोटासरा के नीकू और पीकू बैड तैयार करने के निर्देश

बीकानेर, 26 जून (हि.स.)। शिक्षा राज्य तथा बीकानेर जिला प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। साढे तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति जानी। डोटासरा ने कहा कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर से निपटने के लिए प्रभावी तैयारी की जाए। संभाग मुख्यालय के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में नीकू (न्यूबॉर्न इंसेंटिव केयर यूनिट) और पीआइसीयू (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) बैड तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में जिले में बेहतर प्रबंधन किया गया। संभावित तीसरी लहर से निपटने में भी राज्य सरकार द्वारा किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रभारी मंत्री डोटासरा ने करमीसर में जनता क्लिनिक खोले जाने संबंधी प्रस्ताव शनिवार को ही जिला कलक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के विकास के लिए स्वीकृत 12 करोड़ रुपये में से शेष राशि के कार्यों के प्रस्ताव अतिशीघ्र स्वीकृत करने को कहा। उन्होंने कहा कि नगर विकास न्यास इनकम बढ़ाने की प्रभावी योजना बनाए तथा आवासीय कॉलोनियों में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाएं। डोटासरा ने कहा कि शार्दूल स्पोर्ट्स स्कूल, राजस्थान की शान है। इसके विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। स्कूल से संबंधित प्रमुख आवश्यकताओं के प्रस्ताव तैयार करने के लिए शिक्षा निदेशक को निर्देशित किया तथा कहा कि अगले दौरे के दौरान स्कूल का विजिट किया जाएगा। इस दौरान ऊर्जा मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, खाजूवाला विधायक गोविंद राम मेघवाल, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया तथा जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल मौजूद रहे। कलक्टर नमित मेहता ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले के सभी अधिकारियों द्वारा पूर्ण गंभीरता से कार्य किए जाने का विश्वास दिलाया। उन्होंने जिले की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में बताया। बैठक में शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी, कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵