back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हंस फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को राशन बांटा

नई टिहरी, 26 जून (हि.स.)। हंस फाउंडेशन ने शनिवार को चंबा क्षेत्र के गांव के गरीबों और जरूरतमंदों को 500 राशन किटों का वितरण शहीद गब्बर सिंह नेगी मेला समित की मदद से किया। मेला समिति ने कहा कि कोरोना काल में जरूरतमंदों को मदद से बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को भी फाउंडेशन की ओर से राशन किट दी गई। हंस फाउंडेशन ने मेला समिति की ओर से योग से मंजूड़, धारकोट, दिखोल गांव, थान गांव, जुगड़ गांव, डडूर, कोटीगाड़, गुल्डी, पुरसोल गांव, तुंगोली, फैगुल, सिलकोटी, खड़ीखाल, सिलोगी, सौंदकोटी, चामनी, वीड, सुटा बड़ा, आरकोट, देवरी मल्ली, देवरी तल्ली, भंडार गांव, चोपड़ियाल गांव आदि के ग्रामीणों को राशन किट दी गई। शहीद गबर सिंह नेगी मेला समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी और पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष देव सिंह पुंडीर ने बताया कि हंस फाउंडेशन हमेशा गरीब और जरूरतमंदों की मदद करता है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता वीर सिंह पंवार, कवि सोमवारी लाल सकलानी निशांत, प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, प्रधान देवी सिंह, पूर्व प्रधान सत्यपाल गुसाईं, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, आनंद सिंह नेगी, विजेंदर सिंह, विनोद डबराल आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵