back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीटी स्कैन का स्कोर 17 आने के बाद भी सकारात्मक सोच से महिला ने 10 दिन में जीती कोरोना से जंग

नागौर, 15 मई (हि.स.)। कहते हैं जहां चाह होती है वहीं मंजिल होती है। इसी का उदाहरण है लोहिया की चौक में रहने वाली 35 वर्षीय कमलेश सेन। जाने-अनजाने या लापरवाही से कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव होने के बावजूद इस महिला ने सकारात्मक सोच के साथ 10 दिन में कोरोना जैसी महामारी को परास्त कर दिया। कमलेश की दिनों-दिन तबीयत खराब होने पर उन्हें 21 अप्रैल को डॉ. राजेंद्र बेड़ा को दिखाया गया। डॉक्टर ने उन्हें तुरंत जेएलएन अस्पताल में एडमिट करने की सलाह दी। भर्ती कराने के अगले दिन जब सीटी स्कैन का परिणाम 17 आया तो चिंता बढ़ गई। परिचितों द्वारा कहा गया कि इन्हें तुरंत बीकानेर या जोधपुर रेफर किया जाए। यहां इनका इलाज संभव नहीं है। इसी बीच डॉ. राजेंद्र बेड़ा, डॉ. लूणाराम डिडेल व डॉ. सुरेन्द्र भाकल और मेल नर्स वीरेंद्र चौधरी ने आश्वस्त किया कि कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। अथक प्रयासों व कमलेश सेन की जीवटता से स्वास्थ्य में शत-प्रतिशत सुधार ला देंगे। इसी बीच डॉक्टरों ने अपना इलाज शुरू किया और देखते ही देखते डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई और मरीज के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा। 21 अप्रैल को एडमिट होने वाली कमलेश सेन 01 मई को सकुशल अपने घर पहुंच गई। कमलेश इसका सारा श्रेय अस्पताल के डॉक्टरों, अपने अग्रजों भाभी प्रियंका परिहार और निशा व परिवार को देती है, क्योंकि उन्होंने देखभाल की और हिम्मत बंधाते गए। कमलेश का कहना है इस बीमारी में सकारात्मक सोच ही बीमारी का सबसे बड़ा इलाज है। बीमारी की सबसे बड़ी औषधि है। कमलेश दिन में गर्म पानी, गरम नींबू पानी, काढ़े का सेवन करती थी। नारियल पानी, पौष्टिक आहार और खट्टे फलों का सेवन भी काफी कारगर रहा। कमलेश ने स्वस्थ होने पर अस्पताल को एक टेबल पंखा भी भेंट दिया। कमलेश का कहना है कि आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद भी यदि तबीयत में सुधार ना हो तो डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा रखे। मरीज के भाई नवीन परिहार उन्हें रोजाना सकरात्मक खबरें सुनाते गए, इसका भी उन्हें बहुत फायदा मिला। इसके साथ ही मरीज को दी गई प्रोनिंग एक्सरसाइज भी बहुत कारगर रही। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

CIBIL 800+ होने पर आसानी से मिलेगा लोन और क्रेडिट कार्ड, जानिए इसके खास फायदे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के वित्तीय समय में लोन या क्रेडिट कार्ड केवल आपकी आय पर नहीं, बल्कि क्रेडिट स्कोर पर...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...