back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रिम्स के डॉक्टर ने एनएचएम को लिखा पत्र

रांची, 26 जून (हि.स.)। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के क्रिटिकल केयर एचओडी डॉ प्रदीप भट्टाचार्य ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) झारखंड को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने पीएम केयर्स फंड से झारखंड को मिले 50 से ज्यादा वेंटिलेटर को वापस मंगा लेने की मांग की है। उन्होंने शनिवार को कहा कि कुछ वेंटिलेटर तो ठीक हैं, लेकिन अभी भी 50 से ज्यादा वेंटिलेटर ठीक नहीं हुए हैं। ठीक हुए वेंटिलेटर भी किस समय खराब हो जाएं, कोई ठिकाना नहीं है। राज्य में कोविड की तीसरी लहर आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे समय वेंटिलेटर का वापस करने की बात आम लोगों को समझ में नहीं आ रही है। इधर, राज्य सरकार हर जिला में पीआईसीयू और एनआईसीयू खोल रही है। जिसमें वेंटिलेटर की जरूरत पड़ेगी। उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 17 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में भी खराब पड़े पीएम केयर्स फंड के वेंटिलेटर का मामला उठाया था। डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य ने ब्लैक फंगस के केस पर कहा है कि निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों में ब्लैक फंगस की शिकायतें अधिक मिली हैं। रिम्स के कोविड मरीजों में ब्लैक फंगस के मामले कम ही मिले हैं। उनका मानना है कि ब्लैक फंगस के पीछे स्टेरॉयड का ज्यादा इस्तेमाल भी प्रमुख कारण है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵