back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट तैयार करने में जुटा जैक

रांची, 26 जून (हि. स.)। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) रिजल्ट तैयार करने में जुट गया है। जैक की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के व्यापक खतरे की आशंका को देख कर जैक की दसवीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी थी। दसवीं बोर्ड का परिणाम नौवीं कक्षा के प्रदर्शन और 12वीं बोर्ड का परिणाम 11वीं कक्षा के प्रदर्शन के आधार पर जारी किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक दसवीं बोर्ड का परिणाम नौवीं कक्षा में हासिल अंकों के आधार पर किया जायेगा। जबकि 12वीं कक्षा का परिणाम 11वीं कक्षा में हासिल मार्क्स के आधार पर किया जायेगा। इसमें प्रैक्टिकल और इंटरनल असेस्टमेंट जैसे कि प्रीबोर्ड, प्रैक्टिकल, यूनिट टेस्ट, हाफ इयरलि परीक्षाओं का मार्क्स भी जोड़ा जायेगा। जैक द्वारा गठित विशेष कमिटी की इस अनुशंसा को शिक्षा विभाग की मंजूरी भी मिल चुकी है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश दिया है कि 31 जुलाई तक किसी भी परिस्थिति में बोर्ड का परिणाम जारी करना होगा। मालूम हो कि अंक की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जैक ने प्रैक्टिकल और इंटरनल असेस्मेंट के मार्क्स के लिए एक पोर्टल तैयार किया है। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि इस पोर्ट्ल में बच्चों का अंक अपलोड करना होगा। जैक के अधिकारियों ने कहा कि पोर्टल तैयार किया जा चुका है। इस सप्ताह पोर्टल को लाइव किया जायेगा। सभी स्कूलों को प्राचार्य को इसकी लॉग इन आइडी और पासवर्ड दी जायेगी। इसके जरिए वो बच्चों का मार्क्स अपलोड कर सकेंगे। बता दें कि इसका अन्य कोई विकल्प नहीं होगा। मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों को मिलाकर राज्यभर में कुल आठ लाख विद्यार्थी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵