back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुरैना के 89799 लोगों ने उत्साह के साथ कराया टीकाकरण

मुरैना, 26 जून(हि.स.)। कोरोना महामारी से बचने के लिये शासन द्वारा संचालित वैक्सीनेशन महा अभियान में उत्साहित लोग शामिल हो रहे हैं। वैक्सीनेशन केन्द्रों पर लक्ष्य से अधिक लोग प्रतिदिन पहुंचने के कारण उपलब्ध वैक्सीन समय से पूर्व ही समाप्त हो जाती है। लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ रही है कि कोरोना से वैक्सीन ही सुरक्षित रख पायेगी। इसके परिणाम चार दिन में दिखाई दिये। उल्लेखनीय है कि मुरैना जिले को शासन द्वारा चार दिन का लक्ष्य 83 हजार 600 लोगों में टीकाकरण करने का मिला था। मुरैना जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलकर 685 केन्द्रों पर अभियान को सफल बनाने के लिये टीकाकरण कराया। परिणामस्वरूप जिले के 89799 लोगों ने टीकाकरण करा लिया गया। अभी 30 जून तक वैक्सीनेशन का महा अभियान चलता रहेगा। मुरैना कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एडी शर्मा ने संयुक्त रूप से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवाये, जिससे लोगों में कोरोना महामारी से लडऩे की क्षमता बढ़ जायेगी और इससे लोग महामारी से बचाव कर पायेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजकुमार शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

MP गजब है! मुरैना में फर्जीवाड़ा: 4000 की आबादी, 5600 कार्ड, करोड़ों की फर्जी मजदूरी का खेल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मुरैना जिले की विजयगढ़ ग्राम पंचायत में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के तहत बड़ा घोटाला सामने आया...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵