back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार चुनाव: वोटर कार्ड नहीं तो कोई बात नहीं, इन 12 पहचान पत्रों से भी कर सकेंगे मतदान

बिहार चुनाव में वोटर कार्ड नहीं होने पर भी 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों से मतदान संभव है। बुर्का पहनने वाली महिलाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। आइए जानते है उन सभी व्यवस्था के बारे में।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू होगा। ऐसे में मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने अहम सूचना जारी की है। अगर किसी मतदाता के पास वोटर कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) नहीं है तो भी उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर वे 12 अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों के जरिए भी मतदान कर सकेंगे।

”15 दिन के भीतर नए मतदाताओं को भी EPIC वितरित कर दें”

चुनाव आयोग ने बताया है कि बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर लगभग 100 प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) जारी कर दिया गया है। साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के 15 दिन के भीतर नए मतदाताओं को भी EPIC वितरित कर दें।

मतदान के लिए मान्य 12 वैकल्पिक पहचान पत्र

अगर आपके पास वोटर कार्ड नहीं है, तो मतदान केंद्र पर निम्नलिखित में से कोई भी एक पहचान पत्र दिखाकर आप अपना वोट डाल सकते हैं। 

आधार कार्ड

मनरेगा जॉब कार्ड

बैंक और डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक

श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड / आयुष्मान भारत कार्ड

ड्राइविंग लाइसेंस

पैन कार्ड

एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड

भारतीय पासपोर्ट

फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

केंद्र या राज्य सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र

सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी विशिष्ट निःशक्तता आईडी (UDID) कार्ड

बुर्का में मतदान पर चुनाव आयोग का अपडेट

चुनाव आयोग ने बुर्का या पर्दा करने वाली महिलाओं की मतदान प्रक्रिया को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की है। महिलाओं की गोपनीयता और गरिमा का पूरा ध्यान रखते हुए, मतदान केंद्रों पर महिला मतदान कर्मियों की मौजूदगी में विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि वे बिना किसी असुविधा के मतदान कर सकें। यह कदम महिलाओं की मतदान में भागीदारी बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

चुनाव की महत्वपूर्ण तारीखें

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे।

पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा।

दूसरे चरण में मतदान 11 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

मतगणना 14 नवंबर को होगी।

चुनाव आयोग और राज्य प्रशासन पूरी तरह से चुनाव को सुचारू, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने में जुटे हुए हैं। मतदाता से अपील की गई है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और मतदान केंद्र पर वैध पहचान पत्र लेकर जाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम इस बार काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह से ही शहर के कई...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵