back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विकलांग की गला घोंटकर हत्या, खेत पर पड़ा मिला शव

ग्वालियर, 26 जून (हि.स.)।महाराजपुरा थाना क्षेत्र में विकलांग की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक खेत पर चौकीदारी करता था। सुबह खेत मालिक को शव चादर से ढका मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। हत्या की वजह और हत्यारों का फिलहाल सुराग नहीं लग सका है। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव विच्छेदन गृह हत्यारों की पहचान के प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं। सहानपुर बाबा मंदिर के पास श्रीकृष्ण गुर्जर के खेत पर नेतराम पुत्र रुपसिंह गुर्जर उम्र 43 निवासी करिश्मा कॉलोनी गुरुकृपा नगर रात को चौकीदारी करता था। हर रोज की तरह बीती रात भी नेतराम घर से खेत पर पहुंचा था। शनिवार सुबह खेत पर श्रीकृष्ण पहुंचा और पत्थर की पटिया पर नेतराम को सोते हुए समझकर उसे जगाने के लिए जैसे ही चादर हटाया वह ठिठक गया। नेतराम गुर्जर मृत हालत में पड़ा हृुआ था। विकलांग की अज्ञात लोगों ने गला घोंटकर हत्या को अंजाम दिया था। गले पर किसी कपड़े से गला घोंटने के चिन्ह साफ दिखाई दे रहे थे। साथ चेहरा, नाक, गर्दन, कंधे और कोहनी पर भी मारपीट के निशान भी जांच के दौरान मिले हैं। चौकीदार नेतराम की रात के समय गला घोंटकर हत्या किसने की फिलहाल पता नहीं चल सका है। हत्या की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक रवि भदौरिया फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश भार्गव और थाना प्रभारी प्रशांत यादव मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर शराब के खाली क्वाटर पड़े मिले हैं। हत्या करने के बाद शव को हत्यारें चादर से ढककर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...