back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लगातार उतार चढ़ाव के बीच फ्लैट बंद हुआ शेयर बाजार

नई दिल्ली, 14 मई (हि.स.)। सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छा दिन नहीं रहा। तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच चलती रही खींचतान के कारण कारोबार कभी भी एक ट्रेंड में नहीं चल सका। इसके कारण दिन भर के उतार चढ़ाव के दौरान बाजार में कभी भी न तो लिवाली का जोर दिखा और न ही बिकवाली का। दिन भर के कारोबार के बाद बाजार पूरी तरह से फ्लैट बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 41.75 अंक की मामूली तेजी दिखाते हुए हरे निशान में बंद होने में सफल रहा, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 18.70 अंक की कमजोरी के साथ लाल निशान में पहुंच कर अपना आज का कारोबार खत्म किया। आज भारतीय शेयर बाजार ने पॉजिटिव सेंटिमेंट्स के साथ तेजी दिखाते हुए कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स 208.13 अंक की छलांग लगाते हुए 48898.93 अंक के स्तर पर खुला, लेकिन शुरुआती 15 मिनट की ट्रेडिंग में ही बाजार पर बिकवाल हावी हो गए। भारी बिकवाली के कारण कुछ ही देर में सेंसेक्स 204.95 अंक का गोता लगाकर 48485.85 अंक के स्तर पर पहुंच गया। आज के टॉप लेवल से सेंसेक्स की ये गिरावट 413 अंकों की रही। इस गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी का जोर बना, जिसके कारण अगले 10 मिनट में ही एक बार फिर सेंसेक्स ऊपर खिसकते हुए हरे निशान में आकर ट्रेडिंग करने लगा। हालांकि सेंसेक्स की ये बढ़त बहुत मामूली थी, जिसके कारण वो कभी लाल निशान में तो कभी हरे निशान में ट्रेडिंग करता रहा। पूरे दिन सेंसेक्स कभी लिवाली का जोर होने पर ऊपर उछलता तो कभी बिकवाली के दबाव में नीचे फिसलता रहा। अंत में सेंसेक्स ने 41.75 अंक की तेजी दिखाते हुए 48732.55 अंक के स्तर पर पहुंचकर आज का कारोबार खत्म किया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी तेजी दिखाते हुए 52.90 अंक की छलांग के साथ 14749.40 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की थी। भारी बिकवाली के दबाव में निफ्टी भी 77.70 अंक का गोता लगाकर 14618.80 अंक के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी की ये आज के टॉप लेवल से 130.6 अंक की गिरावट थी। जबरदस्त गोता लगाकर लाल निशान में पहुंचे निफ्टी में यद्यपि इसके तुरंत बाद लिवाली के बल पर कुछ सुधार आया और कुछ ही मिनटों में ये हरे निशान में भी पहुंच गया लेकिन बाजार में लगातार होती रही लिवाली और बिकवाली के दौर के कारण निफ्टी भी सेंसेक्स की तरह ही कभी लाल निशान में तो कभी हरे निशान की बीच झूलता रहा। अंत में निफ्टी ने 18.70 अंक की गिरावट के साथ 14677.80 अंक के स्तर पर लाल निशान में अपने आज के कारोबार का अंत किया। आज के कारोबार में एफएमसीजी इंडेक्स को छोड़कर एनएसई के बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करत रहे। निफ्टी एफएमसीजी में 2.13 फीसदी की मजबूती आई, जबकि पिछले दिनों लगातार तेजी दिखाने वाला मेटल इंडेक्स 3.76 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। जहां तक दिग्गज शेयरों की बात है तो आज तेज उछाल दर्ज करने वाले टॉप पांच शेयरों में एशियन पेंट्स, यूपीएल, आईटीसी, नेस्ले और एल एंड टी रहे हैं। इनमें 8.5 फीसदी से 2.2 फीसदी तक की तेजी आई है। इसी तरह टॉप 5 लूजर्स में कोल इंडिया, हिंडाल्को, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और ग्रासिम रहे, जिनमें 4.3 फीसदी से 3.2 फीसदी तक की गिरावट आई है। हिन्दुस्थान समाचार/योगिता

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵