back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेकेके के ऑनलाइन सेशन में प्रतिभागियों ने रंगों की फिलॉसफी और भाषा को समझा

जयपुर, 25 जून (हि.स.)। जवाहर कला केंद्र (जेकेके) द्वारा जूम के माध्यम से आयोजित ‘फिलॉसफी ऑफ कलर्स’ ऑनलाइन सेशन में प्रतिभागियों ने रंगों की सराहना करना और रंगों की भाषा को गहराई से समझा। सेशन का संचालन कलाकार अमित कल्ला ने किया। सेशन में करीब 70 लोगों ने हिस्सा लिया। कलाकार ने कहा कि रंग देखने का अनुभव हर व्यक्ति के लिए अलग होता है। किसी रंग की विशेषता और शक्ति को समझने के लिए एक व्यक्ति की आत्मा और तत्व महत्वपूर्व भूमिका निभाते हैं। रंग के मूल्य को अंतर्ज्ञान से ही अनुभव किया जा सकता है। रंग एक अनुभूति है जो किसी की कल्पना को बदल सकती है। रंगों की आंतरिक भावना का अनुभव करने और इसकी भाषा को समझने के लिए रंगों के साथ संबंध विकसित करने की आवश्यकता है। मानव मस्तिष्क 10 लाख तक रंगों को पहचान सकता है और कुछ महिलाएं तो एक करोड़ रंगों को भी पहचान सकती हैं। प्राकृतिक रंग बनाने के बारे में बात करते हुए कलाकार ने कहा कि हरसिंगार के फूल, नारियल का भूसा, चाय, हल्दी की जड़, कटहल, अनार का छिलका, इंडिगो और अन्य सब्जियां, हर्ब्स और फूलों का उपयोग विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक रंगों को बनाने के लिए किया जा सकता है। ये रंग पीसकर या उबालकर बनाए जा सकते हैं। प्राकृतिक रंग अपारदर्शी होते हैं। रंगों का अपना व्यवहार, रसायन विद्या और कॉसमोलॉजी है। उन्होंने कहा कि कलाकारों को अपने व्यक्तित्व को बचाने की कोशिश करनी चाहिए। वास्तविकता में कला संकल्प है और समानांतर है, जो किसी के व्यक्तित्व को जीवित रखती है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

एक बार फिर से OTT पर बवाल मचाएंगे Shahid Kapoor, जानिए Farzi 2 में क्या होगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)...

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵