back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अस्पताल के बेड पर लव यू जिंदगी गाने पर झूमती लड़की ने कोरोना से हारी जिंदगी की जंग, सोनू सूद ने जताया दुःख

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में अस्पताल के बेड पर बैठी एक कोरोना पीड़ित युवती शाहरुख खान की फिल्म के गाने ‘लव यू जिंदगी’ को सुनकर झूमती नज़र आई थी। उस युवती के फेफड़ों में काफी इंफेक्शन था और उसकी हालत गंभीर थी। इसके बावजूद वह लड़की उत्साह से भरी हुई थी और गाने सुन रही थी। इस वीडियो को काफी लोगों ने पसंद किया था और लड़की के जज्बे की तारीफ की थी, लेकिन अब वह युवती इस दुनिया में नहीं है। गौरतलब है हाल ही में इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे दिल्ली के एक अस्पताल की डॉ. मोनिका लंगे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसे साझा करते हुए लिखा था-‘वह सिर्फ 30 साल की है। उसे आईसीयू बेड नहीं मिला। हम उसे पिछले 10 दिन से कोविड इमरजेंसी मैनेज करा रहे हैं। वह एनआईवी सपोर्ट पर है। रेमडेसविर और प्लाज्मा थैरेपी जैसी चीजें ले चुकी हैं। वह बहुत ही मजबूत इच्छाशक्ति वाली लड़की है। उसने कुछ संगीत बजाने को कहा था और मैंने उसे अनुमति दे दी। सीख- उम्मीद कभी मत छोड़ो।’ वहीं अब डॉ. मोनिका ने ही शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लड़की के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा-‘मुझे खेद है। हमने साहसी आत्मा को खो दिया। ओम शांति। प्लीज उसकी फैमिली और बच्चे को इस दुख से उबरने की प्रार्थना करें।’ साहस से भरी इस युवती के निधन की खबर ने जहां हर किसी को स्तब्ध कर दिया है , वहीं अभिनेता सोनू सूद भी इस खबर से अंदर तक हिल गए हैं। उन्होंने उस युवती की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए ट्वीट किया-‘बेहद दुखद। उसने कभी भी नहीं सोचा होगा कि वह अपने परिवार को फिर नहीं देख पाएगी। जिंदगी बहुत ही अनफेयर है। कितनी जिंदगियां, जो जीने की हकदार थीं, खो चुके हैं। हमारा जीवन चाहे जितना भी सामान्य हो जाए, हम इस दौर से कभी नहीं निकल पाएंगे।’ वह युवती बेशक जिंदगी की जंग हार गई, लेकिन जाते-जाते वह कई लोगों की प्रेरणा बन गई और सीख दे गई कि जिंदगी को खुल कर जीओ। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵