back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेरोजगार युवक-युवतियों को 5000 बेरोजगारी भत्ता दे सरकार: जीतन राम मांझी

पटना, 14 मई (हि.स.)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी ने सरकार से बेरोजगार युवक-युवतियों को 5000 बेरोजगारी भत्ता देने का आग्रह किया है। हम पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि वित्तीय संकट से जूझ रहे हमारे बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए हमने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि हमारी सरकार बनी तो उन्हें 5000 रुपये बेरोज़गारी भत्ता दिया जाएगा। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करता हूं कि राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों को पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व मंगलवार को जीतन राम मांझी ने एक ट्वीट कर केंद्र सरकार पर बिहार के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। मांझी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा था, ‘कई योजनाओं में केन्द्र के हिस्से का पैसा बिहार को नहीं मिल रहा, जिससे राज्य का विकास प्रभावित हो रहा है। मैं धन्यवाद देता हूं नीतीश कुमार को कि बिना केन्द्रीय मदद के आपने आपदा की इस घड़ी में शिक्षकों का वेतन दिया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵