back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भगवान परशुराम जयंती पर वेलफेयर फण्ड को सौपी सहयोग राशि

अजमेर 14 मई(हि.स.)। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर अदालत परिसर में न्यायेश्वर मंदिर में कोविड 19 गाइडलाइंस की पालना करते हुए भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई तथा प्रतिवर्ष भव्य समारोह के रूप में आयोजित की जाने वाली जयंती को सादगी से मनाया गया। आयोजन में व्यय की जाने वाली राशि 31 हजार रुपए आम जन में सन्देश देने के उद्देश्य से जिला बार एसोसिएशन अजमेर के वेलफेयर फण्ड में समर्पित किए गए। सहयोग राशि जिला बार की वेलफेयर कमेटी को सौंपी ताकि धार्मिक आयोजन के खर्च को वकीलों की आपात स्थिति अथवा कल्याण में खर्च किया जा सके, साथ ही भगवान परशुराम जयंती पर अधिवक्ताओं ने सन्देश दिया कि वे किसी भी अपने आराध्यदेव की जयंती, धार्मिक आयोजन, वैवाहिक समारोह, जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ, पुण्यतिथि, अपने प्रियजन की स्मृति अथवा अपनी प्रबल इच्छा से अधिवक्ता कल्याण कोष में सहयोग राशि के रूप में अदा करने की पुरजोर अपील की है। उपस्थित अधिवक्ताओं ने भगवान परशुराम के त्यागपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए बताया कि धन की तीन गति होती है जिसमें भोग, दान व तीसरी गति नाश है। वर्तमान कोविड19 की परिस्थितियों में मनुष्य भोग नहीं पा रहा है, और आमजन काल का ग्रास बनता जा रहा है। लोक अभियोजक विवेक पाराशर ने बताया कि वकीलों ने सन्देश दिया कि योग करें या न करें, किंतु जरूरत पडने पर सहयोग अवश्य करें क्योंकि दुसरों को सहयोग देकर ही उसे अपना सहयोगी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर भगवान की पूजा अर्चना कर सहयोग राशि बार को सौंपी तथा जिला बार में आयोजित होने वाले प्रस्तावित वेक्सीनेशन केम्प के लिए 500 सैनेटाइजर व मास्क भी बार को समर्पित किये तथा फरसे की का पूजन किया। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ और शंकर जिन्हें हम अनेक नामों से जानते हैं। भगवान हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पागल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵