back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

1975 आपातकाल के तहत कांग्रेस ने आम जनता के साथ बहुत ज्यादती की, बीकानेर में भी छात्रों को दिए करंट के झटके : विधायक विश्नोई

बीकानेर, 25 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर धारा 352 के अधीन तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आपातकाल की घोषणा की। जिसके विरोध भाजपा ने काला दिवस मनाया। इस मौके पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि 1975 में कांग्रेस द्वारा आपातकाल लागू किया गया जिसमें जिसमें प्रेस पर रोक लगाई लोगों को जेलों में डाल दिया। मूल अधिकारों पर रोक लगाई। आपातकाल कांग्रेस सरकार ने इस कारण लगायी क्योंकि भ्रष्टाचार के विषय पर दिसम्बर 1973 में गुजरात में इंजिनियरिंग कॉलेज से आन्दोलन शुरू हुआ जो गुजरात से बढ़ते हुए बिहार पहुंचा। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान बहुत यातनाएं दी गईं जिसके तहत 26 जून 1975 को जयप्रकाश नारायण, मोरारजी देसाई समेत बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में ठूस दिया गया। जेल में दिल को दहला देने वाली यातनाएं दी गई इन यातनाओं के दौरान जयप्रकाश की किडनी तक खराब हो गई। जनसंघ एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया। स्व अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवानी सहित कई कार्यकर्ताओं को बिना कारण के जेल में डाल दिया गया। प्रेस पर कड़ी सेंसरशिप लगा दी गई। सभी बड़े अखबारों की बिजली काट दी गई जो भी पत्रकार सरकार की बिना ईजाजत के लिखता-बोलता उसे जेल में डाल दिया जाता। बिश्नोई ने कहा कि बीकानेर में 15 अगस्त को किशोर छात्रों ने सत्याग्रह किया। आपातकाल के विरोध में नारे लगाये व भारतमाता की जय बोली गई। उन्हें गिरफ्तार कर थाने में लाये। थाने में थप्पडों, लातों व घूसों से खूब मारा गया, बिजली के करन्ट के झटके भी दिये गये। अवयस्क बालकों पर भी पुलिस अधिकारियों को रहम नही अया। वे बोले कि आपातकाल में लोकतंत्र की हत्या हुई, सत्ता लोलुप्त इंदिरा गांधी ने अखबारों पर सेंसरशिप लगाई, राजनैतिक कार्यालयों पर छापे मारे गये। इस प्रकार 19 महीनों तक आपातकाल का संघर्ष चला। प्रेस-कांफ्रेंस में देहात भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध, जिला मंत्री देवीलाल व संभाग मीडिया प्रभारी मुकेश आचार्य उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵