back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायगढ़ : खरसिया के ग्राम पंचायत गीधा के सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

रायगढ़, 25 जून (हि.स.) । जनपद पंचायत खरसिया में आए दिन सरपंच, सचिवों का भ्रष्टाचार का मामला सुर्खियों में आए दिन रहता है। एक ऐसा ही मामला जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम पंचायत गीधा के सचिव शशिभूषण पटेल पर ग्रामीणों ने गभीर आरोप लगाया है कि शासन के अनेक महत्व कांक्षी योजनाओं को ग्रहण लगाया जा रहा है। ग्राम पंचायत गीधा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्टर से लिखित शिकायत किए हैं कि शासन के योजना के अनुसार मुक्ति धाम का निर्माण करना था जो विगत तीन वर्षों से मुक्ति धाम को पूर्ण नहीं किया गया है, वह आज भी आधा-अधूरा पड़ा हुआ है। जिससे प्रतीत होता है कि स्वकृति राशि को निकाल कर गबन कर लिया गया है। शासन की योजना स्वच्छ भारत मिशन योजना के गांव में शौचालय निर्माण किया जाना था, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक शौचालय निर्माण के कार्य को पूर्ण नहीं किया गया है। इसकी भी राशि का आहरण कर लिया गया है। गांव में दुलार राठिया के घर से कोटवार घर तक शीशी सड़क निर्माण किया जाना था, लेकिन उक्त शीशी सड़क निर्माण को भ्रष्टाचार करते हुए आधा-अधूरा कार्य किया गया है। छतीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों में स्थित हेड पंप के नजदीक सोखता गड्ढा खोद कर तैयार किया जाना था। उक्त कार्य को भी आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। उक्त पंचायत सचिव शशिभूषण पटेल विगत 15वर्षो से ग्राम पंचायत गीधा में ही पदस्थ है। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵