back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कासगंज में दम्पति ने विषाक्त सेवन कर की खुदकुशी

कासगंज, 14 मई (हि.स.)। जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के ग्राम समसपुर में दम्पति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की पृष्ठभूमि में दोनों के बीच पारिवारिक कलह का मामला बताया जा रहा है। गांव के निवासी मुशीर की पुत्री खुशनसीब का विवाह 7 वर्ष पूर्व ढोलना थाना क्षेत्र के ग्राम भरसोली जंगल निवासी गुड्डू के पुत्र आजम से हुआ था। दोनों में काफी दिनों से विवाद जारी था। पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। बीते गुरुवार की शाम आजम अपनी पत्नी को बुलाने समसपुर पहुंचा। यहां देर रात्रि दोनों में झगड़ा हुआ। उसने पत्नी की मारपीट भी कर दी। इसके बाद वह निकट ही स्थित अपनी ननिहाल चला गया। इसी दौरान खुशनसीब कि अचानक हालत बिगड़ गई। उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद विषाक्त पदार्थ के सेवन का मामला बताया। इधर, ननिहाल में अचानक आजम की भी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह का कहना है की पत्नी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसी पक्षों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होने के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने ली घटना की जानकारी पति-पत्नी द्वारा विषाक्त का सेवन कर खुदकुशी करने के मामले में एसडीएम रविंद्र कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवारी जनों से घटना की जानकारी ली एवं पुलिस को घटना की जांच पारदर्शिता पूर्ण करने के निर्देश दिए। हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Toxic Teaser: रॉकी भाई को भूल जाएंगे! टीजर में दिखा खूंखार विलेन जलवा, राया के एक्शन ने उड़ाई नींद!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया है। होली से...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...