back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीएचयू अस्पताल में बिना जरुरत के प्लाज्मा चढ़ाने पर वृद्ध मरीज की मौत, हंगामा

-कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल अस्पताल में मृतक के परिजनों से मिला वाराणसी, 04 अप्रैल (हि.स.)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदर लाल चिकित्सालय के आईसीयू में बिना जरुरत के प्लाज्मा चढ़ाने पर वृद्ध मरीज रमेश सिंह (65) की रविवार को मौत हो गई। मरीज के मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी होने पर कांग्रेस के नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में अस्पताल में पहुंचा और मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। पूर्व विधायक ने कहा कि बीएचयू अस्पताल में अब लगातार लापरवाही सामने आ रही है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता अब जनता के सामने है। शहर में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्य के प्रति सजग नहीं है। पूर्व विधायक ने घटना की निंदा कर सरकार से न्यायोचित कार्यवाही की मांग की। फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी निवासी रमेश सिंह (65) की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने 25 मार्च को उन्हें बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां आईसीयू में बेड नंबर 4 पर उनका इलाज चल रहा था। मरीज के बेटे अजय सिंह ने बताया कि पिताजी की सेहत में सुधार हो रहा था और डॉक्टरो ने उन्हें वार्ड में शिफ्ट करने को कहा था। बीते 2 अप्रैल को जब वह आईसीयू में पिताजी को देखने गए तो वहां उन्हें प्लाज्मा चढ़ाया जा रहा था, जबकि उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं थी। प्लाज्मा चढ़ाने के बाद पिताजी की हालत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। अजय सिंह ने इस पूरे प्रकरण से अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक,पिंडरा के भाजपा विधायक डॉ अवधेश सिंह और लंका थाना प्रभारी को अवगत कराया। विधायक और थाना प्रभारी अस्पताल में जाकर परिजनों से मिले थे और पूरे मामले की जानकारी ली। मामला सुर्खियों में आते ही अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एस.के. माथुर ने शनिवार को पूरे मामले की जांच के लिए जांच समिति का गठन कर दिया। समिति 72 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

BHU में छात्रों के दो गुटों में जमकर बवाल, बिरला हॉस्टल के 11 कमरे सील, कैंपस में भारी पुलिस फोर्स तैनात

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में एक बार फिर छात्रों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रुइया हॉस्टल और बिरला हॉस्टल...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵