back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पांच साल में पहली बार विंडीज का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया

सेंट लूसिया, 14 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस साल जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगी जो टीम का पिछले पांच वर्षो में कैरेबियाई द्वीपों का पहला दौरा होगा। ऑस्ट्रेलिया और विंडीज के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। कोरोना काल में ऑस्ट्रेलिया का यह तीसरा विदेशी दौरा होगा। दोनों टीमों के बीच सभी टी20 मुकाबले सेंट लुसिया के डेरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे जबकि वनडे मैच बारबाडोस के केंसिंगटन ओवल मैदान पर खेले जाएंगे। केंसिंगटन ओवल वही मैदान है जहां ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी ने 2010 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज आईसीसी की वनडे सुपर लीग का हिस्सा होगी जो 2023 वनडे विश्व कप के लिए सीधे तौर पर क्वालीफिकेशन देगी। इस दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अगले सप्ताह टीम की घोषणा कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम ने 2016 के बाद से अबतक वेस्टइंडीज का दौरा नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 2016 में त्रिकोणीय सीरीज के लिए वेस्टइंडीज गई थी जिसमें दक्षिण अफ्रीका भी शामिल था। स्टीवन स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में विंडीज को 58 रनों से हराया था। विंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच नौ जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी जो 16 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 20 से 24 जुलाई तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। — आईएएनएस एसकेबी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने की संन्यास की घोषणा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। यह...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵