back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : कांस्टेबल पुष्पराज की मौत के मामले में रिटायर्ड जज के नेतृत्व में जांच कराए सरकार : भाजपा

रायपुर,14 मई (हि.स.)। जांजगीर जिले के सक्ती थाने में पदस्थ कांस्टेबल पुष्पराज सिंह की मौत का मामला अब सियासी मोड़ ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सेवानिवृत जज के नेतृत्व में कमेटी बनाकर कांस्टेबल की मौत की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। संजय श्रीवास्तव ने इस मामले में प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली और पुलिसिया तंत्र पर भी सवाल खड़े किये हैं। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सक्ती थाने में पदस्थ आरक्षक पुष्पराज सिंह लगातार सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मुखर थे। इसके चलते अनेक बार उनको बर्खास्त भी किया गया। आरक्षक पुष्पराज ने लगातार पुलिस विभाग और सरकार के खिलाफ हमला बोला था, जिसको लेकर उनकी सराहना होती रही है। श्रीवास्तव ने कहा कि मृत आरक्षक की मौत की जाँच में पिछले वर्ष 10 अप्रैल, 2020 की उनकी फेसबुक पोस्ट को भी संज्ञान में लिया जाए जिसमें उन्होंने साफ़ आरोप लगाया था कि ‘मेरे ऊपर किसी भी प्रकार का एफआईआर होती है, या मेरी किसी भी प्रकार से मत्यु होती है, तो उसका ज़िम्मेदार जांजगीर एसपी होगी। संजय ने कहा कि सक्ती थाना हमेशा से सुर्खियों में रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने टीआई के संरक्षण में लॉकडाउन के दौरान एक लाख रुपए प्रतिमाह वसूल करके सिलरी गाँव में जुआ चलाने की सोशल मीडिया में आई उसकी पोस्ट को लेकर पुलिस पर भी सवाल खड़े किये हैं। संजय श्रीवास्तव कहा कि कांस्टेबल को अपने साथ अनहोनी होने का अंदेशा पहले ही हो गया था। इसीलिये अपनी मौत के ठीक 24 घंटे पहले कांस्टेबल ने फेसबुक पोस्ट करके पुलिस अधिकारी पर निलंबित करने, बर्खास्त करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। कांस्टेबल को पहले भी छह बार निलंबित किया जा चुका था। उन्होंने कहा कि गुरुवार की देर रात देशी शराब दुकान के पास सड़क किनारे कांस्टेबल पुष्पराज सिंह की लाश मिली, जहाँ पास ही उनकी स्कूटी भी मौजूद थी। पुलिस इसे एक हादसा बता रही है, लेकिन परिजन हत्या होने की शंका जता रहे हैं। पुष्पराज के भाई ने हादसे की जगह का मुआयना किया। मीडिया से उसने कहा कि उसके भाई की हत्या की गई है। दरअसल आए दिन सोशल मीडिया पर पुष्पराज पुलिस विभाग के अफसरों, यहां तक कि गृह मंत्री के खिलाफ भी बातें लिखकर पोस्ट करते रहे थे। पुष्पराज के परिवार के लोगों ने इसी तरह के विवाद को उसकी मर्डर की वजह बताया और अंदेशा जताया है कि किसी ने इसी वजह से नाराज होकर पुष्पराज की हत्या कर दी। परिवार की शंका गंभीर हैं इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵