back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंगदान आन्दोलन के अगुआ ब्रज राय के शव का किया गया पैथोलोजिकल पोस्टमार्टम

कोलकाता, 14 मई (हि. स.)। वामपंथी प्रकाशन गणदर्पण समूह के प्रमुख एवं बंगाल में अंगदान आन्दोलन के अगुआ कहे जाने वाले ब्रज राय के शव का पैथोलाजिकल (रोग निर्णायक) पोस्टमार्टम किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे पहले कोरोना मृतक के शव का पैथोलोजिकल अंत्यपरीक्षण नहीं हुआ है। मृत्यु के समय उनकी उम्र 84 साल थी। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम को उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। बताया जा रहा है कि वे उम्रजनित रोगों से ग्रस्त होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। वहां उनका कोरोना परीक्षण किया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को उनका निधन हुआ और शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। वे गणदर्पण नामक समूह के प्रमुख ब्रज राय को बंगाल में अंगदान आन्दोलन का पुरोधा माना जाता है । गणदर्पण समूह के सचिव श्यामल मुखर्जी ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि चिकित्सा विज्ञान में यह पैथोलाजिकल पोस्टमार्टम विरल उदाहरण है। ब्रज राय ने मृत्यु से पहले ही अपने शव के पैथोलोजिकल पोस्टमार्टम का पूरा इंतजाम कर लिया गया था। गुरुवार को उनके निधन के बाद शव को सरकारी सहायता से आर जी कर अस्पताल में भेज दिया गया और वहां पर यह विरल पोस्टमार्टम किया गया। इधर माकपा के प्रदेश महासचिव सूर्यकांत मिश्रा ने ट्वीट किया "मरने के बाद देहदान, नेत्र दान, एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले हमारे पुरोधा एवं गणदर्पण पत्रिका के प्राणपुरुष को मेरी श्रद्धांजलि। उनके परिवार एवं चहेतों को मेरी संवेदनाएं।" हिन्दुस्थान समाचार/गंगा/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

कांग्रेस विधायक के बॉडीगार्ड पर गोली चलाने का आरोप, बेल्लारी झड़प में हुई थी कार्यकर्ता की मौत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक के बेल्लारी में कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच गुरुवार देर रात हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵