back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्री केदारनाथ की पंचमुखी डोली धाम के लिए रवाना, 17 को खुलेंगे कपाट

उखीमठ, 14 मई (रुद्रप्रयाग) (हि.स.)। बाबा केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली ने आज श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से सादगीपूर्वक केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। दूसरी ओर, आज दिन में 12.15 बजे श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि कल 15 मई गंगोत्री धाम एवं 18 मई प्रात: को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इस अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह, कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, डोली प्रभारी यदुवीर पुष्पवान सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। यह डोली कल शनिवार को केदारनाथ पहुंचेगी। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 17 मई को प्रात:पांच बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा स्थगित है, इसलिए कोरोना महामारी को देखते हुए केवल मंदिरों के कपाट खुल रहे हैं। पूजापाठ से जुड़े कुछ ही लोगों को धामों में जाने की अनुमति दी गयी है। हिन्दुुस्थान समाचार/दधिबल / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो भगवान शिव का एक प्राचीन और प्रमुख तीर्थस्थल है, हर साल लगभग यहां लाखों लोग...
spot_img

Latest Stories

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵