back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आरएसएस सरसंघचालक का हम जीतेंगे– पॉजिटिविटी अनलिमिटेड श्रंखला में व्याख्यान शनिवार को

जयपुर, 14 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत शनिवार को “हम जीतेंगे-पॉजिटिविटी अनलिमिटेड” श्रृंखला के अंतिम दिन शनिवार को सायं 4:30 बजे संबोधित करेंगे। इससे पहले इस श्रृंखला को देश कई जानमानी हस्तियां संबोधित कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि कोविड रिस्पांस टीम (सीआरटी), समाज हितैषी नागरिक, धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने मिलकर कोरोना संकट काल में महामारी से निपटने के लिए भारत के व्यापक प्रयासों के बीच समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने के लिए यह अनूठी पहल की है। यह व्याख्यान श्रृंखला अक्षय तृतीय के अवसर पर 11 मई से शुरू हुई है और 15 मई को समाप्त होगी। व्याख्यान श्रृंखला में सद्गुरु जग्गी वासुदेव, जैन मुनि प्रमाणसागर, श्री श्री रविशंकर, अज़ीम प्रेमजी, शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती, पद्म विभूषण सोनल मानसिंह, निवेदिता भिड़े, पूज्य महंत संत ज्ञानदेव सिंह, साध्वी मां ऋतंभरा संबोधित कर चुकी हैं। ‘हम जीतेंगे – पॉजिटिविटी अनलिमिटेड “ व्याख्यान श्रृंखला का प्रसारण सायं 4.30 बजे से 5 बजे विश्व संवाद केंद्र भारत के सोशल मीडिया चैनल (facebook.com/VishwaSamvadKendraBharat और youtube.com/VishwaSamvadKendraBharat) सहित विभिन्न डिजिटल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगा। व्याख्यान श्रृंखला के सकारात्मक संदेश को 100 से अधिक विविध समाचार पोर्टल के साथ-साथ प्रमुख मीडिया चैनलों व प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश और दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कोविड रिस्पॉंस टीम के संयोजक ले. जन. गुरमीत सिंह ने बताया कि “हम जीतेंगे ” विचार मंथन व्याख्यान श्रृंखला के पीछे का मूल विचार कोविड-19 के पश्चात समाज से डर, निराशा, लाचारी और नकारात्मकता को दूर करने के लिए आत्मविश्वास पैदा करना और कोविड-19 के बाद लोगों को आगामी प्रयासों के लिए प्रेरित करना है। हिन्दुस्थान समाचार/ रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

5 की जगह 4?’ रिक्शावाले वाले बयान पर बवाल, हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ‘मियां’ वाली टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने गुरुवार (29 जनवरी...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵