back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिवनी, घंसौर, केवलारी एवं कुरई तहसील में संयुक्त दल ने रोकी शादियां

सिवनी, 14 मई(हि.स.)। जिले के सिवनी, घंसौर, केवलारी एवं कुरई विकासखंड में शुक्रवार को राजस्व, पुलिस व स्थानीय प्रशासन के संयुक्त अमले ने कोरोना कर्फ्यू में प्रतिबंध के बावजूद आयोजित किए जा रहे विवाह समारोह परिजनों को समझाईश देकर रुकवाए। सिवनी कलेक्टर के सोशल मीडिया प्रभारी ने शुक्रवार की शाम को जानकारी दी कि जिले में कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंध के उपरांत विवाह समारोह आयोजित करने वाले लोगों को राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आवश्यक समझाइश दी जा रही है। और बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में विवाह न करते हुए आगामी माहों में विवाह हेतु परामर्श दिया जा रहा है। इसी क्रम में विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होने पर शुक्रवार को जिले के सिवनी , घंसौर , केवलारी एवं कुरई तहसील अंतर्गत संयुक्त दल ने पुत्र-पुत्रियों के विवाह आयोजित करने वाले परिजनों को समझाईश उपरांत विवाह स्थगित कराये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रवि सनोडिया

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵