back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा:लॉकडाउन में एक रुपये में भोजन दे रही यमुनानगर की अन्नपूर्णा रसोई

अवतार सिंह चुघ यमुनानगर, 14 मई। कोरोना महामारी संकट में जहां प्रशासन लोगों की जान बचाने में जुटा है, वहीं सामाजिक संस्थाओं भी अपना योगदान दे रही हैं। शहर के एक भोजनालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से चर्चा में आया है,जो निस्वार्थ सामाजिक सेवा का एक उदाहरण बना हुआ है। इस भोजनालय पर मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन कराया जा रहा है। यहां वर्कशॉप रोड पर इंटक ऑफिस के सामने खुला यह अन्नपूर्णा रसोई जो कि मात्र एक रुपये में भोजन उपलब्ध करा रहा है। अगर किसी के पास एक रुपया भी नहीं है तो वह भी यहां पर टोकन लेकर भोजन प्राप्त कर सकता है। आश्चर्य की बात यह है भोजनालय एक अज्ञात व्यक्ति या संस्था द्वारा बिना किसी आर्थिक लोभ या प्रसिद्धि लाभ के किया जा रहा है। यहां की व्यवस्था देख कर ऐसा लगता है आप किसी अच्छे भोजनालय में आ रहे हैं। सेवा भावना देखकर हर आदमी इनकी प्रंशसा कर रहा है। यहां पर कार्यरत सेवक गौरव ने बताया कि लॉकडाउन के समय में गरीब बस्तियों में खाना वितरित कर रहे हैं। यह भोजनालय 14 अप्रैल को खोला गया था। गौरव ने कहा कि हम सभी और हमारे शीर्ष संचालकों का एक ही उद्देश्य है सिर्फ निस्वार्थ सेवा करना। प्रतिदिन केवल दोपहर के ही भोजन का यहां इंतजाम किया जाता है। जिसमें लगभग 300 के करीब लोग खाना खाते हैं। इतना ही भोजन लॉकडाउन के इस दौरान गरीब बस्तियों में भोजनालय द्वारा वितरित किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

Annapurna Jayanti 2025: आज मांअन्नपूर्णा की कृपा पाने का सुनहरा अवसर, बस रखें इन बातों का खास ध्यान

नई दिल्ली / रफ्तार डेस्‍क । दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही मार्गशीर्ष पूर्णिमा का पावन पर्व दरवाज़े पर दस्तक दे चुका है।...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...