back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सासंद ने मेरठ में रेल के डिब्बों में आइसोलेशन सेंटर बनाने की मांग की

मेरठ, 13 मई (हि.स.)। मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेल मंत्री से मेरठ में रेल के डिब्बों में कोविड आइसोलेशन सेंटर बनाने की मांग की है। मेरठ में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यह बहुत जरूरी है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख केंद्र मेरठ में दूरदराज के जिलों से कोरोना संक्रमित मरीज उपचार के लिए यहां के अस्पतालों में आते हैं। मेरठ के सरकारी व निजी अस्पताल कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में मेरठ में भी रेल के डिब्बों में समर्पित कोविड आइसोलेशन सेंटर बनाए गए। सांसद ने रेल मंत्री से कहा कि इससे पहले भी रेल मंत्रालय ने कोरोना से संक्रमित लोगों को राहत व चिकित्सा प्रदान करने के लिए रेल के डिब्बों में आइसोलेशन सेंटर बनाए हैं। इसके अलावा आॅक्सीजन और अन्य मेडिकल उपकरणों की सप्लाई में भी रेलवे उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। मेरठ में रेल के डिब्बों में आइसोलेशन सेंटर बनने से कोरोना मरीजों को लाभ मिलेगा। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵