back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : ’पौधा तुंहर द्वार’ योजना- एक क्लिक पर घर बैठें मिलेगी निःशुल्क पौधे

– रायपुर वन मंडल द्वारा व्हाट्सअप नम्बर जारी रायपुर, 25 जून (हि.स.)। ’पौधा तुंहर द्वार’ योजना के तहत अब एक क्लिक पर घर बैठे निःशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वन विभाग द्वारा विशेष पहल करते हुए व्हाट्सअप नंबर 7587011614 जारी किया गया है। संतुलित एवं स्वच्छ वातावरण तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए वन विभाग द्वारा ’पौधा तुंहर द्वार’ योजना के तहत घर तक निःशुल्क पौधा पहुंचाकर दिया जा रहा है। इस व्हाट्सअप नम्बर पर कोई भी व्यक्ति व्हाट्सअप मैसेज क्लिक कर अपने घर तक निःशुल्क पौधे मंगा सकते हैं। ’पौधा तंुहर द्वार’ योजना के तहत रायपुर वन मंडल द्वारा 25 जून से 31 जुलाई 2021 तक निःशुल्क पौधा प्रदाय किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करने पौधा वितरण के लिए वाहन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। वन मंत्री अकबर ने राजधानी रायपुर सहित प्रदेश को हरियर बनाने लोगोें को वृक्षारोपण करने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵