back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंडी की चौहार घाटी में फिर लहलहाई अफीम की खेती, 15 लाख पौधे किए नष्‍ट

पुलिस ने मारा छापा तो लगभग 66 बीघा निजी व सरकारी जमीन पर तैयार मिली अफीम, करीबन 15 लाख पौधे पाए गए मंडी, 13 मई (हि. स.)। मंडी जिले की चौहार घाटी में दो दशक बाद फिर से भारी मात्रा में अफीम की खेती लहलहाती हुई मिली है। वर्ष 2001 के बाद इतनी भारी मात्रा में यहां पर फिर से खेती होने लगी है इसका खुलासा पुलिस को खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद की गई छानबीन से हुआ है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद जब पुलिस थाना पधर से टीम भेजी गई तो इसकी पुष्टि हो गई कि दरंग विधानसभा हल्के की इस चौहार घाटी जो उपतहसील पधर के तहत कई क्षेत्रों में इस समय अफीम की खेती से खेत लहलहा रहे हैं। इस पर पुलिस ने चार टीमों का गठन किया और बुधवार 12 मई की सुबह इन टीमों को मौके पर भेजा गया। लगभग छ घंटे के पैदल सफर के बाद ये टीमें जब वहां पर पहुंची तो पाया कि खेतों के खेत अफीम की खेती से लहलहा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पाया गया कि लगभग 66 से भी ज्यादा सरकारी व निजी जमीन पर यह पैदावार तैयारी पर आ चुकी थी। इस पर इस डीएसपी पधर की अगुवाई में नष्ट करने के लिए एक अभियान स्थानीय पंचायतों के प्रधानों व राजस्व अधिकारियों की टीम की मौजूदगी में चलाया गया और लगभग 17 घंटे तक चला यह अफीम उखाड़ो अभियान गुरूवार को शाम तीन बजे टीमों के वापस लौटने पर खत्म हुआ। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि लगभग 15 लाख पौधे नष्ट किए गए हैं। सैंपल के तौर पर भी इन्हें जब्त करके रखा गया है ताकि छानबीन में काम आ सकें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे की इस खेती को खत्म करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस तरह की खेती को लेकर यदि उनके पास कोई भी जानकारी है तो वह पुलिस को इस बारे में अवगत करवाए या सीधे उनके मोबाइल 9317221001 पर सूचित कर दें ताकि नशे के इस कारोबार के खिलाफ चल रही लड़ाई को लड़ा जा सके। उन्होंने सूचना देने वालों के नाम गोपनीय रखने व उनकी पूरी सुरक्षा की जिम्मेवारी भी ली है। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...