back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेटी के जन्म के महीनों बाद पहली बार नजर आईं कियारा आडवाणी, वायरल हुआ वीडियो

कियारा आडवाणी बेटी सरायाह के जन्म के महीनों बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं, जहां उन्होंने बताया कि बेटी स्वस्थ है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिता बनने के अपने अनुभव साझा किए है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से उपस्थिति दर्ज कराई है। जुलाई 2025 में पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बेटी सरायाह का स्वागत करने के कुछ महीनों बाद कियारा सोमवार को एक कमर्शियल शूट के लिए बाहर दिखीं।पहली बार कैमरे में कैद हुईं कियारा आडवाणी बेहद सहज और स्टाइलिश लुक में नज़र आईं। उन्होंने ढीली पाउडर-ब्लू शर्ट को डेनिम शॉर्ट्स के साथ पहना था।

जब फोटो पत्रकारों ने उनसे उनकी बेटी सरायाह का हाल पूछा, तो अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए इशारा किया कि वह ठीक है। बता दे कि, कियारा और सिद्धार्थ 15 जुलाई 2025 को मुंबई के एक अस्पताल में अपनी बेटी के माता-पिता बने थे। जिन्होनें नवंबर में, इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के नाम की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था।हमारी प्रार्थनाओं से लेकर हमारी बाँहों तक, हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी, Saraayah Malhotra सरायाह मल्होत्रा। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के छोटे पैरों को थामे हुए एक प्यारी तस्वीर भी साझा की थी।

 ‘सरायाह’ का अर्थ और सिद्धार्थ की नई भूमिका

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक चर्चित मीडिया के साथ एक बातचीत में, बेटी के आने के बाद पिता के रूप में अपनी नई भूमिका और बेटी के नाम का अर्थ बताया। सिद्धार्थ ने बताया कि सरायाह एक हिब्रू नाम है जिसका अर्थ है ईश्वर की राजकुमारी जबकि इसके अरबी मूल में इसका अर्थ राजकुमारी या महान आश्रय होता है।सिद्धार्थ ने कहा, उसको अंगड़ाई लेते हुए देखना। जब से मैं एक ‘गर्ल डैड’ बना हूँ, तब से ज़िंदगी निश्चित रूप से बेहतर हो गई है। वह अभी अपने सबसे अच्छे पल को देखं रहे है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, मैंने कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति से इतनी बहस नहीं हारी है जो बोल भी न सकता हो। मुझे एहसास हुआ कि मैं अब घर का हीरो नहीं रहा वह (सरायाह) सुपरस्टार है।

 कियारा को बताया ‘सुपरहीरो’

सिद्धार्थ ने मातृत्व ग्रहण करने के दौरान महिलाओं की ताकत की भी सराहना की।उन्होंने कहा, पुरुष हमेशा साहस और शक्ति की बात करते हैं, लेकिन जब महिलाएं मां बनती हैं तो वे इन सबका प्रदर्शन करती हैं। मैंने कियारा को गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल और शारीरिक परिवर्तनों से गुजरते देखा, और फिर वह आज की सुपरहीरो बन गई हैं।सिद्धार्थ ने कहा कि वह डायपर बदलकर, तस्वीरें खींचकर और घर में खुशनुमा माहौल बनाए रखकर छोटे-छोटे तरीकों से अपना योगदान दे रहे हैं।

यह कपल अपनी बेटी के शुरुआती महीनों को लेकर गोपनीयता बनाए हुए है और उन्होंने मीडिया और प्रशंसकों से उनके निजी स्थान का सम्मान करने की अपील की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵