back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रजरप्पा मंदिर में पूजा के उपरांत सामग्रियों को नदी में ना करें प्रवाहित : एसडीओ

रामगढ़, 24 जून (हि.स.)। झारखंड के एकमात्र सिद्ध पीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिके दरबार को साफ रखने के लिए एसडीओ कीर्ति श्री ने पुजारियों और दुकानदारों के साथ मुलाकात की। गुरुवार को जब वे रजरप्पा पहुंची तो देखा कि दामोदर और भैरवी नदी में मंदिर में इस्तेमाल होने वाली पूजा सामग्री का बड़े पैमाने पर विसर्जन किया गया है। उन्होंने कहा कि वैसे सामग्रियों को दूसरे स्थान पर रखा जाना चाहिए। ताकि नदी और मंदिर पर क्षेत्र प्रदूषण मुक्त हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि मंदिर में इस्तेमाल होने के उपरांत पूजा सामग्रियों को नदी में प्रवाहित ना करें। उनके उचित प्रबंधन के संबंध में चितरपुर बीडीओ उदय कुमार तथा मंदिर प्रबंधन समिति के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस्तेमाल होने के उपरांत पूजा सामग्रियों की मदद से अगरबत्ती सहित कई प्रकार की वस्तुएं बनाई जा सकती है। अगर इस पर ध्यान दिया जाए तो ना सिर्फ मंदिर प्रांगण बल्कि दामोदर नदी भी स्वच्छ रहेगी। बरसात के मौसम को देखते हुए मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बीडीओ को नदी के आसपास स्थित दुकानों को किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...