back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नए वाहनों के वीआईपी नंबरों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 25 जून से

लखनऊ, 24 जून (हि.स.)। परिवहन विभाग दो और चार पहिया नए वाहनों के वीआईपी नंबरों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) शुक्रवार से शुरू करने जा रहा है। इस बार वीआईपी नंबरों की नई सीरीज यूपी 32 एमडी से शुरू होगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि दो और चार पहिया नए वाहनों के वीआईपी नंबरों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 25 से 28 जून तक होगा। इस बार वीआईपी नंबरों की नई सीरीज यूपी 32 एमडी से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि 29 जून से 01 जुलाई तक वीआईपी नंबरों के लिए ऑनलाइन नीलामी बोली लगाई जाएगी। सबसे अधिक की बोली लगाने वाले को वीआईपी नंबर आवंटित किए जाएंगे। ऑनलाइन नीलामी बोली में सिर्फ वे लोग ही भाग ले सकेंगे जिन्होंने वीआईपी नंबरों के लिए पंजीकरण कराया है। नए वाहनों के खरीदारों को एक जुलाई से शोरूम से मिल सकेंगे मनपसंद नंबर परिवहन विभाग दो और चार पहिया नए वाहनों के खरीदने वालों को एक जुलाई से शोरूम पर मनपसंद नंबर चुनने का मौका देगा। एक जुलाई से शोरूम पर हर तरह के नंबरों की बिक्री शुरू की जाएगी। यहां मात्र एक हजार रुपये देकर नए वाहनों के लिए मनचाहे नंबरों की बुकिंग की जा सकेगी। इससे नए वाहनों के खरीदारों को आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। फिलहाल अभी नए वाहनों के खरीदार सिर्फ वीआईपी नंबरों की ही बुकिंग करा सकते हैं। नंबर मिलने के बाद शोरूम से निकलेंगे नए वाहन परिवहन विभाग वाहन मालिकों को शोरूम से मनपसंद नंबर उपलब्ध कराने के लिए डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन व्यवस्था में बदलाव करेगा। ताकि नए वाहन खरीदते ही मौके पर रजिस्ट्रेशन होने के साथ गाड़ी नंबर भी मिल जाए। इससे किसी प्रकार की घटना या दुर्घटना होने पर तत्काल गाड़ी नंबर की जानकारी मिल सकेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ दीपक/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵