back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना से जीती सीएम गहलोत व उनकी पत्नी ने जंग, दोनों की रिपोर्ट अब नेगेटिव

जयपुर, 13 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना को हराकर अब स्वस्थ हो गए हैं। दोनों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। विधायक संयम लोढ़ा ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत 29 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुई थी। उसी दिन मुख्यमंत्री ने यह जानकारी सार्वजनिक कर खुद को आइसोलेट कर दिया था। इसके अगले ही दिन 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री गहलोत आइसोलेट रहते हुए कोरोना से जुड़ा फीडबैक लेते हुए कामकाज कर रहे थे। पॉजिटिव होने के बाद भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हर दिन करीब तीन से चार बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे थे। सीएम गहलोत लगातार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सर्वदलीय राजनीतिक पार्टियों, यहां तक कि ग्राम पंचायत स्तर के पंच-सरपंच से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडक़र ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अपील कर रहे थे। विधायक संयम लोढ़ा ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने पर खुशी प्रकट करते हुए ट्वीट में लिखा कि जन-जन के आशीर्वाद से आप दोनों स्वस्थ हुए। संक्रमित होने के बाद भी मुख्यमंत्री जी आपने राजस्थान के लोगों की देखभाल में रात-दिन एक किया। आशा करते हैं कि शीघ्र ही वक्त बदलेगा और जन जीवन में रौनक लौटेगी। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵